Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज भारती की नाराज़गी हुई शांत, इस्तीफे की अटकलों पर लगी लगाम – कृषि मंत्री ने कहा ये 

Shimla-प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने युवा नेता नीरज भारती की हालिया फेसबुक पोस्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। मंत्री ने बताया कि नीरज भारती की कुछ व्यक्तिगत शिकायतें थीं, जिन्हें आपसी संवाद से सुलझा लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब न तो कोई नाराजगी है और न ही इस्तीफे की कोई संभावना।

चंद्र कुमार ने नीरज भारती को एक जुझारू और ऊर्जावान नेता बताया, जिनका राजनीतिक अनुभव मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि नीरज कभी-कभी भावनाओं में बहकर तीखी बातें कर जाते हैं, लेकिन उनके विचारों और योगदान का पार्टी सम्मान करती है।

ट्रांसफर नीति पर भी जताई चिंता
कृषि मंत्री ने प्रदेश में ट्रांसफर नीति की अस्पष्टता पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर अब कार्यकर्ताओं के लिए फुल-टाइम काम जैसा बन गया है और इसमें कई बार अनुचित हस्तक्षेप देखने को मिलता है। शिक्षा विभाग की स्थिति तो और भी गंभीर है। उन्होंने माना कि इस मुद्दे पर कई बार समितियां बनीं, लेकिन कोई ठोस समाधान अब तक नहीं निकला।

केंद्र से राहत राशि को बताया अपर्याप्त
2023 की प्राकृतिक आपदा को लेकर भी मंत्री ने केंद्र सरकार से मिली राहत राशि को अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि ₹2006 करोड़ की राशि प्रदेश को हुए नुकसान के मुकाबले बहुत कम है और यह “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी है। उन्होंने केंद्र से और अधिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.