Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरिद्वार घूमने पहुंचे रोहतक के 5 युवकों ने हरकी पौड़ी पर पी हुक्का, पुलिस ने किया चालान

रोहतक |हरिद्वार की पवित्र हरकी पौड़ी पर हुक्का पीना पांच युवकों को भारी पड़ गया। रोहतक से हरिद्वार घूमने गए इन युवकों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें युवक धार्मिक स्थल पर हुक्का पीते नजर आए।

पुलिस ने कार्रवाई के बाद युवकों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें एक कैप्शन में लिखा गया है—”ऐसा काम क्यों करना… जिससे शक्ल ही बिगड़ जाए”। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि आसपास ऐसा कोई व्यवहार हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हरकी पौड़ी पर कुछ युवक एक समूह में खड़े हैं, जिनमें से दो युवक हुक्का पकड़े हुए हैं। उनमें से एक सार्वजनिक स्थान पर बेझिझक हुक्का पीते हुए नजर आता है। इसके बाद के दृश्य में सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में दिखाई देते हैं। उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान राजेश, अमन, योगेश, दीपक और अंकित के रूप में हुई है।

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस ने करीब 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर हुक्का पीते 9 युवकों को पकड़ा था और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की थी। हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर इस तरह की हरकतों को लेकर प्रशासन अब बेहद सतर्क हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.