Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में जल्द सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ |  पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्री-मानसून की हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह राज्य में रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 25 जून के बीच पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर 22 और 25 जून को बहुत भारी बारिश, जबकि 21 और 23 जून को भारी बारिश के आसार हैं। 20 और 24 जून को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

येलो अलर्ट जारी

राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शामिल हैं:

  • 20 जून को: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला।
  • 21 और 22 जून को: लुधियाना, पटियाला, जालंधर, नवांशहर, अमृतसर, संगरूर, रूपनगर और मानसा।
  • 23 जून को: राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है।

23 जून से पूरी तरह सक्रिय हो सकता है मानसून

जानकारों की मानें तो 23 जून को पंजाब में मानसून के पूर्ण रूप से सक्रिय होने की संभावना है। इस दिन अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य स्तर पर बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.