Facebook-f Youtube X-twitter

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 609 अंक उछला, निफ्टी करीब 25,000 के पास

मुंबई | सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 609.45 अंकों की छलांग लगाकर 81,971.32 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 174.75 अंक मजबूत होकर 24,968.00 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर हरे निशान में

  • बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और एसबीआई के शेयरों में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई।
  • वहीं, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा में मामूली गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 50 अंक फिसलकर 38,450 पर पहुंचा।
  • कोरिया का कोस्पी 30 अंक चढ़कर 3,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 220 अंकों की तेजी के साथ 23,455, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1 अंक की बढ़त के साथ 3,363 पर है।

अमेरिकी बाजार रहे बंद

19 जून को अमेरिका में जूनटीन्थ की छुट्टी के चलते डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 सहित प्रमुख शेयर बाजार बंद रहे। यह अवकाश 19 जून 1865 को टेक्सास में गुलामी की समाप्ति की स्मृति में मनाया जाता है।

18 जून का अमेरिकी बाजार प्रदर्शन:

  • डाउ जोन्स: 0.10% गिरकर 42,172 पर बंद
  • नैस्डेक कंपोजिट: 0.13% चढ़कर 19,546 पर
  • S&P 500: मामूली गिरावट के साथ 5,981 पर बंद

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.