Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूर्य नमस्कार पर बयान से विवाद में घिरे मौलाना रजवी, योग को लेकर मुस्लिम समाज में दिखा समर्थन

नई दिल्ली/संभल | ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के एक बयान ने योग दिवस के मौके पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। रजवी ने सूर्य नमस्कार को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसे ‘हराम’ करार दिया है। हालांकि, उन्होंने योग को लाभदायक बताया और उसका समर्थन भी किया।

रजवी के बयान पर उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर और होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राठौर ने कहा कि “इससे ज्यादा संकीर्ण सोच की बात नहीं हो सकती,” जबकि प्रजापति ने सूर्य नमस्कार को एक तरह का प्राणायाम बताते हुए कहा कि नमाज में भी शारीरिक क्रियाएं की जाती हैं, जो योग जैसी ही होती हैं।

योग का विरोध नहीं, सूर्य नमस्कार से परहेज: रजवी

बरेली की दरगाह आला हजरत में शनिवार सुबह योग अभ्यास के बाद मौलाना रजवी ने स्पष्ट किया कि वे योग के पक्षधर हैं, लेकिन सूर्य नमस्कार को इस्लाम विरोधी मानते हैं। उन्होंने कहा कि सूरज की पूजा करना इस्लाम में मान्य नहीं है, इसलिए मुस्लिम समुदाय को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि योग मस्जिदों और मदरसों में भी कराया जाना चाहिए क्योंकि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

मदरसों में योग, मुस्लिम छात्रों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

संभल जिले के मदरसों में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखा। मदरसा हमीदिया अशरफिया, सिराजुल उलूम और ज़ियाउल उलूम सरायतरीन जैसे संस्थानों में मुस्लिम छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रमों में वज्रासन, पद्मासन, आकर्ण धनुरासन और पश्चिमोत्तानासन जैसे योग मुद्राओं का अभ्यास हुआ।

इमामे ईदगाह मौलाना जहिरूल इस्लाम ने भी योग का समर्थन करते हुए कहा, “उर्दू में योग को ‘वर्ज़िश’ कहते हैं, और इस्लाम में इससे कोई परहेज नहीं है।”

सरकार का रुख स्पष्ट

योग को लेकर सरकार ने साफ कहा है कि यह धार्मिक नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ा अभ्यास है। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि “सूर्य नमस्कार को केवल एक व्यायाम के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि पूजा के रूप में।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.