Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तराखंड: गाजियाबाद के पर्यटकों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार, नकदी और iPhone बरामद

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घांघरिया में गाजियाबाद से घूमने आए चार पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं।

घांघरिया में रात के अंधेरे में लाठी-डंडों से हमला

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के मुताबिक, शुक्रवार रात गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार ने थाना गोविन्द घाट में शिकायत दी थी कि वे दो पुरुष और दो महिलाओं के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। रात करीब 12 बजे घांघरिया क्षेत्र में लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला किया।

हमलावरों ने प्रेम कुमार की जेब से पर्स और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके अलावा उनका कॉलेज ID कार्ड लेकर उसकी फोटो खींची और जान से मारने की धमकी दी कि पुलिस को जानकारी देने पर कॉलेज में घुसकर गोली मार देंगे।

मोबाइल फोन छीने, जबरन UPI से ट्रांसफर करवाए पैसे

आरोपियों ने चारों पर्यटकों के मोबाइल भी छीन लिए और धमका कर UPI के ज़रिए करीब ₹47,000 एक अज्ञात खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ितों के मुताबिक, महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए आरोपियों ने जबरन तलाशी भी ली।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, 18,000 नकद और iPhone बरामद

शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की और शनिवार शाम को तीनों आरोपियों को घांघरिया बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹18,000 नकद और एक iPhone बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी (30), राजेंद्र सिंह (21) और वंशदीप सिंह (20) के रूप में हुई है। तीनों अमृतसर के थाना खलचिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.