Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रहित के लिए दिया जीवन

भोपाल। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्र का महानायक बताया।

डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकता का प्रतीक” : सीएम यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज़ादी से पहले ही बंगाल के विभाजन की साजिश को भांपकर आंदोलन खड़ा किया और स्वतंत्रता के बाद कश्मीर मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी जनजागरण किया। उनका बलिदान, भारतीय राजनीति और भारतीय जनता पार्टी की दिशा को तय करने वाला था।”

डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का संकल्प डॉ. मुखर्जी ने लिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर राष्ट्र को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला प्रेरणा स्रोत : वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी डॉ. मुखर्जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि “उनका जीवन बलिदान और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। भारतीय जनता पार्टी उनके सिद्धांतों और सोच के आधार पर बनी है। कश्मीर से धारा-370 हटना, उनके संकल्प की जीत है।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा कार्य करें और डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.