Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कानपुर: आरोपी को फरार कराने में पुलिस की भूमिका, चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित, FIR दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यशैली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के प्रयास उस वक्त विफल हो गए, जब स्थानीय चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की मिलीभगत से आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया।

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दबिश से पहले ही मिल गई थी आरोपी को भनक

पुलिस के अनुसार, 12 जून 2025 को नवाबगंज और कोहना थानों की संयुक्त टीम कुख्यात अपराधी अनूप शुक्ला को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने निकली थी। अनूप शुक्ला, दीनू उपाध्याय उर्फ धीरज गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

लेकिन पुलिस को दबिश देने से पहले ही चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज द्वारा आरोपी को सूचना दिए जाने का आरोप है, जिसके बाद अनूप शुक्ला मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई साजिश

वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजय राज बाइक से उस स्थान पर पहुंचे, जहां आरोपी अनूप शुक्ला सूटकेस के साथ पहले से मौजूद था। वीडियो में आदित्य बाजपेई द्वारा इशारे से भागने का संकेत दिया जाता है, जिस पर अनूप हाथ हिलाकर प्रतिक्रिया देता है और फिर तुरंत मौके से निकल जाता है। जब अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो आरोपी पहले ही फरार हो चुका था

जांच में मिली संदिग्ध भूमिका, FIR दर्ज

घटना के सामने आने के बाद सहायक पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) कर्नलगंज ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच में पाया गया कि चौकी इंचार्ज और सिपाही की भूमिका संदिग्ध है। इसके बाद दोनों को निलंबित कर, उनके खिलाफ औपचारिक रूप से FIR दर्ज की गई है। वर्तमान में दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.