Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का विकल्प

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए पंजाब सिविल सेवा नियमों में संशोधन किया है, जिससे 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम – OPS) अपनाने का विकल्प मिलेगा। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है जो नियुक्ति की तारीख के कारण अब तक नई पेंशन योजना (NPS) के अंतर्गत आ रहे थे।

यह संशोधन नोटिफिकेशन नंबर G.S.R. 34Const/Arts/309 और 187/ए.एम.डी. (11)2025 के तहत 22 मई 2025 को अधिसूचित किया गया और इसे 23 मई 2025 को पंजाब सरकार के राजपत्र (एक्स्ट्रा) में प्रकाशित किया गया है।

तीन महीने में देना होगा विकल्प, नहीं तो स्वतः NPS में शामिल

संशोधित नियमों के अनुसार, पात्र कर्मचारी को तीन माह के भीतर यह स्पष्ट करना होगा कि वह पुरानी या नई पेंशन योजना में शामिल होना चाहता है। यदि निर्धारित समय में कोई विकल्प नहीं चुना गया, तो उसे स्वतः नई पेंशन योजना के अंतर्गत माना जाएगा।

कौन-कौन हैं पात्र?

संशोधन में दो प्रमुख श्रेणियों के कर्मचारियों को OPS में शामिल होने का मौका दिया गया है:

  • वे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2004 के बाद हुई हो, लेकिन उनकी भर्ती का विज्ञापन 1 जनवरी 2004 से पहले जारी हुआ था।
  • “हमदर्दी आधार” पर नियुक्त कर्मचारी, जिनकी याचिका 1 जनवरी 2004 से पहले प्राप्त हो चुकी थी और वे सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं।

किन्हें भेजी गई अधिसूचना?

सरकार की इस अधिसूचना की प्रति सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्त आयुक्तों, प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, डिवीजन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को भेजी गई है। इसके अलावा राज्य के बोर्डों, निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं को भी यह सलाह दी गई है कि वे अपनी नियमावली और वित्तीय स्थिति के अनुसार इस संशोधन को लागू करें — बशर्ते राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.