Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वाराणसी दौरे पर पहुंचे अमित शाह, बाबा काल भैरव के किए दर्शन, आज करेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता

वाराणसी | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को, अमित शाह यहां मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और नीति आयोग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बाबा काल भैरव मंदिर में की पूजा

हवाई अड्डे से निकलने के बाद अमित शाह सीधे मैदागिन स्थित बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

भाजपा नगर इकाई अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने जानकारी दी कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर काल भैरव मंदिर तक कुल 11 स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने ढोल-नगाड़ों, शंख और पुष्प वर्षा के साथ गृह मंत्री का भव्य स्वागत किया।

पहली बार वाराणसी में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

काशी में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक मंगलवार 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ताज होटल में आयोजित होगी। प्रशासन ने बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नीति आयोग और अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में सुरक्षा, सीमा विवाद, क्षेत्रीय विकास और आपसी समन्वय जैसे अहम विषयों पर विचार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.