Facebook-f Youtube X-twitter

सीजफायर के बाद लुढ़की सोने की कीमतें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी

नई दिल्ली | इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, और दिन के दौरान भी कमजोर रुख बनाए रखा।

घरेलू बाजार में सोने का भाव गिरकर 98,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 1,06,000 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।

ग्लोबल मार्केट में भी नरमी का रुख

Comex पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को यह 3,383.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 3,395 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक यह 27.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,367.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी का वायदा भाव 36.06 डॉलर पर खुला, और 0.10 डॉलर फिसलकर 36.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

गिरावट की वजह क्या है?

कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम कारण हैं:

  • इज़राइल और ईरान के बीच युद्धविराम से अनिश्चितता में कमी आई है, जिससे निवेशकों की ‘सुरक्षित निवेश’ की ओर रुझान घटा है।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नरम रुख और ब्याज दरों को लेकर स्पष्टता ने भी सोने पर दबाव बनाया।
  • ईरान के जवाबी हमले में किसी के हताहत न होने से तनाव में कमी आई, जिससे गोल्ड की सेफ हेवन डिमांड में नरमी आई।

इस साल का उच्चतम स्तर

गौरतलब है कि इसी साल सोने ने 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए कीमतों में और सुधार की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.