Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर: माई हीरां गेट मार्केट 26 से 29 जून तक रहेगी बंद, स्टेशनरी व किताबों की दुकानें भी शामिल

जालंधर | माई हीरां गेट शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन सूरी ने जानकारी दी है कि हर साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियों के अवसर पर माई हीरां गेट की पूरी मार्केट 26 जून से 29 जून तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान स्टेशनरी और किताबों से जुड़ी सभी दुकानों पर ताले लगे रहेंगे।

रमन सूरी ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों को परिवार के साथ कुछ सुकूनभरे पल बिताने और आराम का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने जालंधर सहित अन्य शहरों से आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे इन तिथियों के दौरान खरीदारी की योजना न बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस अस्थायी अवकाश की सूचना पहले ही सभी संबंधित पक्षों और ग्राहक वर्ग तक पहुंचा दी गई है ताकि किसी को असुविधा न हो। एसोसिएशन ने यह कदम सभी व्यापारियों की सहमति से उठाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...

लाहौल हादसे में चट्टानों के नीचे दबकर चकनाचूर हुई टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के तिंदी-किलाड़ मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। गोरना के पास पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिरने से एक टाटा सूमो पूरी तरह मलबे में दब गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसकी पहचान करना भी...

किन्नौर में 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार दिखा दुर्लभ हरियल पक्षी, विशेषज्ञों ने बताया अहम रिकॉर्ड

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से जैव विविधता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। रक्छम-छितकुल वन्यजीव अभ्यारण्य में समुद्र तल से करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर पहली बार यैलो-फुटेड ग्रीन पिजन (हरियल) देखा गया है। प्रदेश में इतनी अधिक ऊंचाई पर इस पक्षी की यह पहली प्रमाणित रिकॉर्डिंग...

हिमाचल में भांग आधारित उद्योगों के लिए नए नियम लागू, 100 करोड़ निवेश और 5 लाख सुरक्षा राशि अनिवार्य

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग से संबंधित गतिविधियों को विनियमित करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ आदेश, 2026 के तहत विस्तृत नियम और लाइसेंस व्यवस्था लागू कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार भांग की खेती, भंडारण, प्रसंस्करण, विनिर्माण, अनुसंधान और परिवहन के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.