Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेलवे अलर्ट: 27 जून से 14 जुलाई तक फिरोजपुर मंडल में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब भी प्रभावित

जालंधर |फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत सानेहवाल-अमृतसर सेक्शन में जंडियाला रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 27 जून से 14 जुलाई तक रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में चंडीगढ़, नई दिल्ली और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली शताब्दी और जनशताब्दी जैसी अहम ट्रेनें भी शामिल हैं।

रद्द की गई ट्रेनें

रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार जिन प्रमुख ट्रेनों को इस अवधि में रद्द किया गया है, उनमें ये ट्रेनें शामिल हैं:

  • चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी (12411/12412)
  • अमृतसर-नंगल डैम (14505/14506)
  • अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14680/14679)
  • अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी (12054/12053)
  • जालंधर सिटी-अमृतसर पैसेंजर (74641)
  • अमृतसर-कादियां (74691/74692)
  • ब्यास-तरनतारन (74603/74605)
  • भगतांवाला-खेमकरण (74685/74686)

शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्जन का असर

  • शान-ए-पंजाब (12497/12498): 14 जुलाई को यह ट्रेन जालंधर सिटी पर शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होगी।
  • दिल्ली, कोलकाता, पटना, जयनगर, गोरखपुर, इंदौर, टाटानगर और नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं।
  • ये ट्रेनें या तो अमृतसर-तरनतारन-ब्यास रूट से या फिर पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर सिटी मार्ग से चलाई जाएंगी।

रूट बदली गई प्रमुख ट्रेनें:

  • 12408 (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी)
  • 04652 (अमृतसर-जयनगर)
  • 18104 (अमृतसर-टाटानगर)
  • 22424 (अमृतसर-गोरखपुर)
  • 19326 (अमृतसर-इंदौर)
  • 14650/14674 (अमृतसर-जयनगर)
  • 12317 (कोलकाता-अमृतसर)
  • 15707 (कटिहार-अमृतसर)
  • 22446 (अमृतसर-कानपुर सेंट्रल)
  • 22430/22429 (पठानकोट-दिल्ली जंक्शन)

रेलवे की सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुझाव दिया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और रूट की जानकारी अवश्य लें। संचालन संबंधी बदलाव बिना पूर्व सूचना के भी हो सकते हैं, इसलिए वेबसाइट या हेल्पलाइन के जरिए अद्यतन जानकारी लेते रहें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.