Facebook-f Youtube X-twitter

ड्रग केस में फंसे साउथ एक्टर श्रीकांत, कोकीन सेवन की पुष्टि के बाद चेन्नई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई | साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता श्रीकांत को ड्रग्स मामले में चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब AIADMK के एक पूर्व पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में एक्टर का नाम सामने आया। पुलिस ने ड्रग्स से संबंधित लेनदेन के सबूत मिलने पर श्रीकांत को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

ऐसे खुला पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में AIADMK के पूर्व नेता प्रसाद को चेन्नई के एक बार में झगड़े के आरोप में पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अभिनेता श्रीकांत को कोकीन की सप्लाई करता था। दावा किया गया कि एक्टर ने लगभग 40 बार ड्रग्स खरीदी और 12,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से भुगतान किया।

प्रसाद ने यह भी बताया कि श्रीकांत ने Google Pay के जरिए करीब ₹4.72 लाख का भुगतान किया। पुलिस को डिजिटल ट्रांजेक्शनों के पर्याप्त सबूत मिले, जिसके आधार पर श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया और नुंगमबक्कम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

मेडिकल जांच में भी पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने श्रीकांत का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई है। इस आधार पर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक श्रीकांत या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन हैं श्रीकांत?

श्रीकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में के. बालाचंदर के टेलीविजन शो “जन्नल – मारबू कविथैगल” से की थी। साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म “रोजा कूटम” से उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह “अप्रैल माधाथिल”, “मनासेल्लम”, “पार्थिबन कनवु” जैसी तमिल फिल्मों में नजर आए और अपनी पहचान बनाई। उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन अब उनका नाम ड्रग्स जैसे गंभीर मामले में आने से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.