Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका की भारत यात्रा पर ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों से ‘अधिक सतर्कता’ बरतने की अपील

वॉशिंगटन | अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों के लिए लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। 16 जून 2025 को अपडेट की गई इस चेतावनी में भारत में अपराध और आतंकी हमलों के खतरे को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

महिला पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी की सलाह

एडवाइजरी में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार जैसे अपराधों में वृद्धि देखी गई है। इसी कारण महिला यात्रियों को अकेले यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गई है।

क्यों जारी की गई यह एडवाइजरी?

अमेरिकी विदेश विभाग ने चेताया है कि भारत में आतंकी हमले कभी भी और बिना चेतावनी के हो सकते हैं। आमतौर पर इनका निशाना सार्वजनिक स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, ट्रांसपोर्ट हब और सरकारी भवन होते हैं।

अमेरिकी यात्रियों के लिए मुख्य निर्देश:

  • अपराध और हिंसा: कुछ क्षेत्रों में यौन अपराध, झुंड हिंसा और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
  • सरकारी कर्मचारियों पर पाबंदी: पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल के ग्रामीण इलाकों में यात्रा से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।
  • सेटेलाइट फोन और GPS डिवाइस: भारत में इनका अवैध उपयोग दंडनीय अपराध है — $2 लाख तक जुर्माना या तीन साल की सजा संभव।
  • महिलाओं के लिए सुझाव: अकेले यात्रा करने से बचें, स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

सुरक्षित यात्रा के लिए अमेरिकी नागरिक क्या करें?

  • भारत की OSAC (Overseas Security Advisory Council) रिपोर्ट पढ़ें।
  • SMART Traveler Enrollment Program (STEP) में रजिस्टर करें।
  • अपने पास आपातकालीन योजना और संपर्क सूचनाएं रखें।
  • CDC की वेबसाइट से स्वास्थ्य निर्देशों की जानकारी लें।

भारत के कौन से क्षेत्र ‘नो-गो ज़ोन’ माने गए?

1. जम्मू-कश्मीर:

आतंकवाद और हिंसा की आशंका के चलते पूरी घाटी में यात्रा से परहेज की सलाह। एलओसी, श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम शामिल हैं।

2. भारत-पाकिस्तान सीमा:

संभावित सैन्य झड़पों को देखते हुए सीमा क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें। केवल अटारी-वाघा बॉर्डर को अधिकृत पारगमन बिंदु माना गया है।

3. मध्य और पूर्वी भारत के नक्सल प्रभावित इलाके:

छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, ओडिशा, बंगाल के कुछ हिस्सों में यात्रा से मना किया गया है।

4. मणिपुर:

जातीय हिंसा और प्रशासनिक अस्थिरता को देखते हुए यहां भी न जाने की सलाह।

5. पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य क्षेत्र:

अरुणाचल, सिक्किम और सीमावर्ती इलाकों में अमेरिकी सरकारी कर्मियों को यात्रा से पहले अनुमति लेनी होती है।

अतिरिक्त चेतावनियाँ:

  • ई-वीज़ा सिर्फ हवाई और समुद्री मार्गों से भारत में प्रवेश के लिए मान्य है। जमीनी सीमा से प्रवेश अवैध माना जाएगा।
  • इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध है, जिससे जुर्माना या हिरासत हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.