Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इजराइल-ईरान तनाव में राहत और शेयर बाजार की मजबूती से रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़ा

मुंबई। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव में नरमी और घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत ने बुधवार को भारतीय रुपया को सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की मजबूती के साथ 85.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच हालिया तनाव में कमी की उम्मीद और घरेलू निवेश धारणा में सुधार ने रुपये को मजबूती प्रदान की। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया।

रुपया 86.00 प्रति डॉलर पर खुला, जिसके बाद यह बढ़कर 85.92 पर पहुंच गया। यह मंगलवार के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त है। गौरतलब है कि मंगलवार को रुपये ने पिछले पांच वर्षों की सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त दर्ज की थी, जब यह 73 पैसे की मजबूती के साथ 86.05 पर बंद हुआ था।

तेल और डॉलर इंडेक्स की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 1.30% की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 68.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। वहीं, छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स हल्की 0.06% की बढ़त के साथ 97.91 पर रहा।

शेयर बाजार में तेजी का असर

घरेलू शेयर बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 426.79 अंकों की तेजी के साथ 82,481.90 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी ने 123.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,167.60 का स्तर छुआ।

विदेशी निवेशक बने बिकवाल

हालांकि, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 5,266.01 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इससे रुपये की मजबूती पर कुछ हद तक दबाव बना।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.