Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दो दिन में 7 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 20

लुधियाना | शहर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बीते दो दिनों में लुधियाना जिले में कोविड-19 के 7 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में 20 मरीज एक्टिव हैं, जिनमें से 16 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक 57 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि तीन संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एहतियात बरतने की अपील

स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए इन उपायों को जरूर अपनाएं:

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
  • नियमित रूप से हाथ धोते रहें या सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • एक-दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाए रखें।
  • अगर किसी को खांसी, जुकाम, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और कोरोना से जुड़ी सावधानियों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.