Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब: गर्मी की छुट्टियों के बीच 6वीं से 12वीं कक्षा के लिए बाईमंथली टेस्ट की तैयारी शुरू, 10 जुलाई से होंगे ऑफलाइन एग्जाम

लुधियाना  |  गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पंजाब के सभी स्कूलों में एक अहम शैक्षणिक गतिविधि की तैयारी शुरू हो गई है। स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), पंजाब ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बाईमंथली टेस्ट-1 आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह टेस्ट 10 जुलाई से 19 जुलाई 2025 के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश

SCERT की ओर से जारी पत्र के अनुसार, संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी और एलीमेंटरी) और स्कूल हेड्स को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर डेटशीट बनाएं और टेस्ट को सुव्यवस्थित तरीके से करवाएं।

कक्षा अनुसार सिलेबस और विषय

  • 6वीं से 8वीं तक: पंजाबी, अंग्रेजी और गणित के टेस्ट ‘मिशन समर्थ’ के अंतर्गत जुलाई में पढ़ाए गए विषयों पर आधारित होंगे। बाकी विषयों का मूल्यांकन अप्रैल-मई के सिलेबस के आधार पर होगा।
  • 9वीं से 12वीं तक: सभी स्ट्रीम्स के टेस्ट सिर्फ अप्रैल और मई के सिलेबस से लिए जाएंगे।

प्रश्न पत्र और मूल्यांकन से जुड़े निर्देश

  • हर टेस्ट 20 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र संबंधित विषय के अध्यापक तैयार करेंगे।
  • टेस्ट उसी विषय के पीरियड में आयोजित किया जाएगा।
  • ‘मिशन समर्थ’ के निर्धारित पीरियड्स के दौरान कक्षा 6 से 8 का टेस्ट नहीं लिया जाएगा।
  • उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर 10 दिनों के भीतर परिणाम तैयार करना अनिवार्य होगा।
  • परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड विषय, कक्षा और विद्यार्थीवार स्तर पर सुरक्षित रखना होगा।
  • सभी स्कूल प्रमुखों को समय पर टेस्ट आयोजित करने और पूरा रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.