Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मौसम ने बदली करवट, तापमान में गिरावट और आज पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | पंजाब में गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि कुछ दिन पहले तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहेगा और जोरदार बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटे में तापमान गिरा, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान औसतन 2.9 डिग्री तक गिर गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस समय राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से भी नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान अभी भी 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं देखा जा रहा।

आज पूरे पंजाब में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

  • ऑरेंज अलर्ट: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन
  • येलो अलर्ट: होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली)

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भी प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.