Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर NIA की बड़ी कार्रवाई, जालंधर और टांडा उड़मुड़ में कई ठिकानों पर तड़के छापेमारी

जालंधर | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और टांडा उड़मुड़ के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। यह रेड जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी और उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर की गई, जिससे दोनों क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला निवासी एक युवक, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है, उसके घर पर एनआईए टीम ने दबिश दी। साथ ही कस्बे के एक अन्य युवक के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। दोनों जगहों पर एजेंसी ने कई घंटों तक पूछताछ और सघन तलाशी ली।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है। एनआईए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एनआईए की टीमें तड़के ही पहुंच गई थीं और पूरे इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अचानक हुई इस रेड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कार्रवाई किस मामले को लेकर की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.