Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में मोहित हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी एनकाउंटर में दबोचे, दोनों के पैरों में लगी गोली

पलवल | पलवल के आलावलपुर गांव में 11 जून को हुए मोहित उर्फ मोनू हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए पलवल की टीम ने बीती रात दो मुख्य आरोपियों – आकाश और अजय – को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ आलावलपुर चौकी के पास आगरा केनाल की पटरी पर हुई, जहां दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया। मौके से दो देसी कट्टे भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि मोनू हत्याकांड के आरोपी अजय और आकाश अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जानकारी मिलते ही सीआईए टीम ने आलावलपुर चौकी के पास नाकाबंदी की और घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस पर चलाई गोली, फिर हुई जवाबी कार्रवाई

रात के समय दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आते दिखे। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया। दोनों को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधा दर्जन से अधिक मामले, इनाम की थी सिफारिश

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अजय और आकाश पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पलवल पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपए के इनाम की भी सिफारिश की थी। आरोपी मूल रूप से आलावलपुर गांव के ही रहने वाले हैं। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का कहना है कि बदमाशों में अब खौफ का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.