Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन तेजी, मिड-सेशन में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे सत्र तक जारी रहा। कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 पर और एनएसई निफ्टी 64.35 अंक ऊपर जाकर 25,309.10 पर खुला। कुछ ही समय बाद बाजार में तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 415.98 अंक की बढ़त के साथ 83,171.49, जबकि निफ्टी 115.50 अंक उछलकर 25,359.45 पर पहुंच गया।

किन शेयरों ने दिखाई मजबूती?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में Zomato), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्केई 225 लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले संकेत के साथ बंद हुए।

कच्चे तेल और निवेशकों की चाल

ब्रेंट क्रूड 0.22% की बढ़त के साथ 67.83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा। निवेशकों की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,372.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.