Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया हादसे की जांच तेज, तोड़फोड़ की आशंका पर भी नजर

अहमदाबाद  | एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब इस भयावह हादसे की गहराई से जांच की जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है और तोड़फोड़ की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

हादसे में 274 लोगों की गई जान

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद मेघानीनगर इलाके में रिहायशी इमारतों पर गिर गया, जिससे जोरदार विस्फोट और आग लग गई। विमान में सवार 242 यात्री और क्रू मेंबर में से सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा।

ब्लैक बॉक्स से मिले अहम सुराग

विमान के ब्लैक बॉक्स (FDR और CVR) को जांच के लिए AAIB के पास सुरक्षित रखा गया है। मंत्री मोहोल ने स्पष्ट किया कि इस डेटा की जांच भारत में ही की जाएगी, इसे विदेश नहीं भेजा जाएगा।

तकनीकी खराबी या साजिश?

हादसे के पीछे इंजन फेलियर को संभावित कारण माना जा रहा है, क्योंकि उड़ान के दौरान दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए, जो एक अत्यंत दुर्लभ घटना मानी जाती है। इसके साथ ही ईंधन आपूर्ति या संभावित साजिश की आशंका भी खारिज नहीं की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मोहोल ने बताया कि कई सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें इस हादसे की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।

अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा

इस घटना में बीजे मेडिकल कॉलेज के नौ छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। उड़ान भरने से पहले पायलट ने “मेडे” कॉल भी दिया था, लेकिन कुछ ही देर में विमान नीचे गिर गया।

जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जल्द ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.