Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कटोच शील्ड टूर्नामेंट से पहले लुधियाना सीनियर टीम को मिला नया कोच, रवीनीत सिंह संभालेंगे कमान

लुधियाना | आगामी पंजाब राज्य अंतर जिला सीनियर एक दिवसीय लिमिटेड ओवर कटोच शील्ड टूर्नामेंट से पहले लुधियाना सीनियर क्रिकेट टीम को नया कोच मिल गया है। लुधियाना जिला क्रिकेट एसोसिएशन (LDCA) ने रवीनीत सिंह, जिन्हें क्रिकेट जगत में ‘रिकी’ के नाम से जाना जाता है, को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

LDCA के अध्यक्ष सनी खोसला ने कोच के रूप में रवीनीत सिंह का स्वागत करते हुए उनके अनुभव और रणनीतिक सोच को टीम के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

रवीनीत सिंह की नियुक्ति को संबंधित प्राधिकरणों द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। यह नियुक्ति 1 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक होने वाले टूर्नामेंट से ठीक पहले की गई है। टीम प्रबंधन को विश्वास है कि रवीनीत सिंह की कोचिंग में लुधियाना सीनियर टीम बेहतर तालमेल के साथ मैदान में उतरेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी।

लुधियाना टीम इस टूर्नामेंट में नई ऊर्जा और रणनीति के साथ उतरने के लिए तैयार है, और नए कोच के साथ टीम के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.