Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एससी छात्रों के लिए पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में 245 करोड़ मंजूर किए

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 245 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के करीब 2 लाख 70 हजार एससी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछली वित्तीय वर्ष में भी इस योजना के तहत 2.36 लाख से अधिक छात्रों को लाभ दिया गया था, जिस पर सरकार ने 266.57 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से अब तक हजारों अनुसूचित जाति के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र और स्वरोजगार में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा में लाना है।

इस पहल को राज्य में सामाजिक समानता और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.