Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्य-पूर्व में साइबर जासूसी का नया विवाद, ईरान ने भारत पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य-पूर्व | ईरान ने दावा किया है कि भारत में विकसित एक सॉफ्टवेयर के जरिए इज़राइली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ को खाड़ी देशों की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच दी गई। ईरान का आरोप है कि भारत, इज़राइल और खाड़ी देशों के बीच हुई तकनीकी साझेदारी के तहत इस सॉफ्टवेयर में जानबूझकर ‘बैकडोर’ छोड़े गए, जिससे इज़राइल को एयरपोर्ट सुरक्षा, नागरिक डेटा, पासपोर्ट सिस्टम और यहां तक कि सैन्य नेटवर्क तक पहुंच मिल गई।

साझा जांच में हुआ खुलासा

ईरान, चीन और रूस के साइबर विशेषज्ञों की एक साझा जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर में कुछ ऐसे कोड मौजूद हैं, जो इज़राइल को पासवर्ड, मूवमेंट ट्रैकिंग और हथियार नियंत्रण जैसी अत्यधिक संवेदनशील जानकारियों तक सीधी पहुंच प्रदान करते हैं। यह सॉफ्टवेयर कथित रूप से सऊदी अरब, कुवैत, कतर और यूएई में वर्षों से इस्तेमाल हो रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों में हलचल

ईरान ने यह भी आरोप लगाया है कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुछ मामलों में सैन्य उपकरणों को भी रिमोटली संचालित किया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत की सरकारों ने अपने-अपने आईटी ढांचे का ऑडिट शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

भारत और इज़राइल की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल भारत या इज़राइल की सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा कूटनीतिक और तकनीकी विवाद खड़ा कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.