Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NH निर्माण बना खतरा:मंडी के मडवाहण में चार घर लैंडस्लाइड की चपेट में.. दो खाली कराए

Mandi, 6 July

मंडी-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लापरवाही अब स्थानीय लोगों की जान और माल पर भारी पड़ रही है। नगर निगम मंडी के तल्याहड़ वार्ड के मडवाहण गांव में की गई अव्यवस्थित कटाई और समय पर सुरक्षात्मक दीवारें (डंगे) न बनाए जाने से चार आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इनमें से दो घरों को एहतियातन खाली करवा लिया गया है।

बरसात के चलते इलाके में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रभावित मनीष शर्मा और हेमलता ने बताया कि रातें डर के साये में कट रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी से बार-बार आग्रह के बावजूद डंगे नहीं लगाए गए, जिससे बुजुर्ग और बीमार परिजन तनाव और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

नागरिकों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल

स्थानीय निवासी प्रदीप शर्मा और टेक सिंह कटोच ने कहा कि यह कोई बड़ा तकनीकी कार्य नहीं है, बल्कि इच्छाशक्ति की कमी का नतीजा है। उन्होंने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की, लेकिन यह भी जोड़ा कि बार-बार तलब किए जाने के बावजूद कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक हालात का जायज़ा लेने तक कोई नहीं आया।

तिरपालें बनीं अस्थायी ढाल, पर स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने अस्थायी रूप से तिरपालों के सहारे घरों को बचाने का प्रयास किया है, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह उपाय भी प्रभावहीन साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि न केवल घर खतरे में हैं, बल्कि आने-जाने का रास्ता भी सुरक्षित नहीं छोड़ा गया है।ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द डंगे लगाए जाएं और क्षेत्र के लिए स्थायी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं ताकि वे अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी सकें।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.