अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार सुबह राजधानी रायपुर से रेल मार्ग के जरिए अंबिकापुर पहुंचे। इस यात्रा में उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी भी मौजूद थे।
रेलवे स्टेशन पर हुआ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री का आईजी सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों और रेल कर्मचारियों के बीच भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी को लेकर उत्साह देखने को मिला।
यात्रियों से की मुलाकात, कर्मचारियों का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने रेल यात्रा को एक बार फिर “स्मरणीय और सुखद अनुभव” बताया। उन्होंने रेल कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। स्टेशन परिसर में भी मुख्यमंत्री का सहज और विनम्र व्यवहार आम लोगों को खूब पसंद आया।