Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में फिर तबाही: इजराइली हमलों में 33 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत, बच्चों की भी गई जान

गाजा/यरुशलम  |  गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को इजराइली वायुसेना द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों में कम से कम 33 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि की है।

130 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 130 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों का उद्देश्य हमास के कमांड सेंटर, हथियार गोदामों और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह करना था। सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में कई आतंकियों को ढेर किया गया है।

शिफा अस्पताल के डॉक्टर का बयान

गाजा सिटी के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सेलमिया ने बताया कि रविवार को दो घरों पर हुए हमलों में 20 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। एक अन्य हमला गाजा के मुवासी इलाके में हुआ, जहां तटीय क्षेत्र में शरण लिए विस्थापितों पर बमबारी की गई। इसमें 13 लोगों की मौत की खबर है।

नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा से पहले बड़ा हमला

यह सैन्य कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा की तैयारियों में हैं। इस यात्रा के दौरान वे व्हाइट हाउस में संभावित युद्धविराम समझौते पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एक 60-दिवसीय संघर्षविराम प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें हमास द्वारा बंधकों की रिहाई के बदले मानवीय सहायता में इजाफा करने की बात कही गई है।

शनिवार को भी दर्जनों मरे थे

रविवार से पहले शनिवार को भी गाजा में इजराइली हमलों में 47 नागरिकों की जान चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले उस वक्त हुए जब लोग खाद्य सामग्री के लिए कतार में खड़े थे।

अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ी

गाजा में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बमबारी से इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं और लाखों लोग मानवीय संकट से जूझ रहे हैं। दुनियाभर से युद्धविराम की मांगें तेज हो रही हैं, लेकिन जमीनी हालात फिलहाल बिगड़ते ही जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.