Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 HPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनातियां

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने रविवार शाम को हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 49 अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस लिस्ट में डीएसपी और एसीपी रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी किए गए। इससे पहले राज्य सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया था।

कानून-व्यवस्था प्रभावित जिलों से हटे अधिकारी

सूत्रों का कहना है कि उन जिलों में तैनात अधिकारियों को बदला गया है, जहां कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं या हालात ठीक नहीं थे। वहीं, ऐसे स्थानों पर नई तैनातियां की गई हैं, जहां लंबे समय से पद रिक्त चल रहे थे।

डीएसपी जय भगवान का ट्रांसफर बना चर्चा का विषय

तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा डीएसपी जय भगवान के नाम को लेकर हो रही है, जिन्हें भिवानी से स्थानांतरित कर करनाल के मधुबन भेजा गया है। जय भगवान उस समय सुर्खियों में आए थे जब 26 अप्रैल को हिसार की एक यूनिवर्सिटी में आयोजित पंजाबी गायक गुरदास मान के शो में उन्होंने धोती-कुर्ता पहनकर स्टेज पर डांस किया था। बाउंसरों द्वारा उन्हें मंच से हटाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

12 एसीपी की नियुक्ति, मधुबन में 6 डीएसपी बदले

इस फेरबदल में 12 नए एसीपी भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 2, झज्जर में 3, पंचकूला और सोनीपत में 2-2 अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा हांसी, भिवानी, सिरसा, पलवल, रेवाड़ी और पानीपत में डीएसपी स्तर पर नई तैनातियां की गई हैं।

करनाल जिले के मधुबन में 6 डीएसपी बदले गए हैं, जबकि इंटेलिजेंस विंग (गुप्तचर विभाग) में भी 2 डीएसपी की नई पोस्टिंग की गई है। करनाल, नीलोखेड़ी और असंध में भी 3 डीएसपी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.