Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IRCTC टिकट फ्रॉड का बड़ा खुलासा: फर्जी वेबसाइटों से करोड़ों की ठगी, CBI ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली |  भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से जुड़ा एक बड़ा टिकट घोटाला सामने आया है। कुछ शातिर ठगों ने हूबहू IRCTC जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें बनाकर देशभर के लोगों से अवैध रूप से टिकट बुकिंग कर करोड़ों रुपये की ठगी की। इन वेबसाइट्स का IRCTC से कोई संबंध नहीं था, लेकिन लोग भ्रमित होकर इनसे टिकट बुक करते रहे।

अदालत में सुनवाई शुरू, 10 सितंबर को अगली तारीख

इस मामले में CBI द्वारा दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई शुरू करने का आदेश दे दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार ने 8 जुलाई को सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपों में दम है और सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब किया जाए। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

2020 में हुआ था खुलासा, तब IRCTC अफसर ने दी थी शिकायत

इस पूरे घोटाले की शुरुआत 2020 में एक शिकायत से हुई थी, जब IRCTC के एंटी-फ्रॉड मैनेजर राकेश कुमार मिश्रा ने दिल्ली के द्वारका साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ फर्जी वेबसाइट्स अवैध सॉफ्टवेयर की मदद से रेलवे की आरक्षित टिकटें बुक कर रही हैं।

CBI ने इस शिकायत के बाद तत्काल जांच शुरू की और PMlA (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया।

ये थीं वो फर्जी वेबसाइट्स

जांच में जिन वेबसाइट्स की पहचान हुई, वे इस प्रकार हैं:

  • www.tatkalsoftware.asia
  • redmirchie.com
  • irctctatkalsoftware.co.in
  • freetatkalsoftware.com
  • tatkalsoftwarebest.in

इन वेबसाइट्स पर अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए टिकट बुकिंग की जा रही थी। ये सॉफ्टवेयर बैंक OTP और IRCTC सुरक्षा तंत्र को बायपास कर देता था।

CBI ने मुख्य आरोपियों को पकड़ा

जांच में सबसे पहले नाम सामने आया राकेश कुमावत का, जिसने बताया कि उसने यह सॉफ्टवेयर एक व्यक्ति अजॉय से खरीदा था। इसके बाद आसिफ अली की पहचान हुई, जो फर्जी वेबसाइट चला रहा था। 1 सितंबर 2021 को CBI ने उसके ठिकानों पर छापे मारे और मोबाइल फोन, लैपटॉप, कई सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और एक डायरी जब्त की।

इसके बाद 19 अप्रैल 2023 को रोहित कुमार मौर्य और राजीव कुमार मौर्य के यहां भी CBI ने रेड की। उनसे भी डिजिटल डिवाइसेज़, IRCTC एजेंट आईडी, डिजिटल सिग्नेचर CD और संदिग्ध दस्तावेज मिले।

आम लोगों से वसूला जा रहा था ज्यादा पैसा

CBI की जांच में सामने आया कि ये लोग टिकट के बदले में यात्रियों से IRCTC की निर्धारित कीमत से कहीं ज्यादा पैसे वसूल रहे थे। ये ठग न केवल यात्रियों को चूना लगा रहे थे, बल्कि बैंकिंग सिस्टम और OTP सुरक्षा प्रणाली को भी चकमा दे रहे थे।

CBI ने इसे एक गंभीर साइबर और आर्थिक अपराध करार दिया है, जिसमें आम नागरिकों की जेब पर सीधा असर पड़ा।

क्या थी ठगी की तरकीब?

  1. नकली वेबसाइट्स IRCTC जैसी डिज़ाइन की जाती थीं
  2. हाई-टेक सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग की जाती
  3. एजेंटों के जरिए लोगों से ऊंची कीमत वसूली जाती
  4. सॉफ्टवेयर OTP और वैरिफिकेशन सिस्टम को बायपास करता था

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.