Facebook-f Youtube X-twitter

HPTDC के होटलों को निजीकरण से पहले पुनर्विचार करे सरकार:..आर. एस बाली 

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने निगम के 14 होटलों को निजी ऑपरेशन और मैनेजमेंट (O&M) के लिए सौंपने के सरकार के फैसले पर तीव्र आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है, साथ ही सुझाव दिया है कि HPTDC को आवश्यक वित्तीय सहायता और समय दिया जाए ताकि वह इन होटलों का जीर्णोद्धार कर स्वयं संचालन जारी रख सके।

बाली ने कहा कि इन 14 होटलों को निजी हाथों में देने का कोई प्रस्ताव HPTDC की ओर से नहीं भेजा गया था, और यह निर्णय कैबिनेट के विवेक पर आधारित है।उन्होंने आशंका जताई कि कैबिनेट को इन संपत्तियों की पूरी जानकारी नहीं दी गई.उन्होंने तर्क दिया कि अगर एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से मिलने वाली निधि निगम को प्रदान की जाए तो HPTDC वर्षों तक हर साल 200 करोड़ रुपये तक का राजस्व अर्जित कर सकता है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में HPTDC का राजस्व 78 करोड़ से बढ़कर 109 करोड़ रुपये हो गया है और यह उपलब्धि बिना किसी सरकारी ग्रांट के हासिल की गई है। निगम ने अपनी विरासत में मिली 40 करोड़ रुपये की देनदारी भी चुका दी है

आर. एस बाली ने जोर देते हुए कहा कि निगम को इन होटलों के संचालन का पूरा अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह अपने दम पर उन्हें पुनर्जीवित कर सके। उन्होंने कहा, “HPTDC सरकार के आदेश का पालन करने को बाध्य है, लेकिन मेरी अपील है कि इस फैसले को लागू करने से पहले एक निष्पक्ष समीक्षा जरूर की जाए।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार के प्रति कोई टकराव नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार निगम के साथ और अधिक सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी। सोशल मीडिया और जनमानस में इस फैसले को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच बाली की यह मांग सरकार के लिए एक सशक्त संकेत मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.