Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Air India फ्लाइट हादसे पर CEO की चुप्पी टूटी, शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा

अहमदाबाद  | अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट 12 जून को भीषण हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई। अब पहली बार इस त्रासदी पर एयर इंडिया के CEO कैम्पबेल विल्सन का बयान सामने आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विल्सन ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में न तो विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ी मिली है, न ही पायलटों की ओर से कोई लापरवाही पाई गई।

जांच में खुलासा हुआ कि उड़ान के तुरंत बाद दोनों इंजनों में ईंधन सप्लाई रुक गई थी, जिससे विमान का इंजन बंद हो गया। पायलटों ने आखिरी पल तक दोनों इंजनों को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन इंजन-2 पूरी तरह फेल हो गया। उड़ान के 26 सेकंड बाद पायलट ने ‘MAYDAY’ कॉल दी थी।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ईंधन की गुणवत्ता ठीक थी और सभी मेंटेनेंस चेक पूरे किए गए थे। बावजूद इसके, ईंधन सप्लाई के स्विच खुद-ब-खुद बंद हो गए—जो इस भयानक हादसे की वजह बन गई।

इस क्रैश में सिर्फ एक व्यक्ति ही बच पाया, बाकी सभी 260 लोगों की जान चली गई—जिनमें 230 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स और हॉस्टल में मौजूद 19 लोग शामिल थे। AAIB की विस्तृत रिपोर्ट अब भी जारी है, जिससे असल दोषी के नाम सामने आने की उम्मीद है।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.