Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मौसम का उलटफेर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक रहेगा असर

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार सुबह से ही कई जिलों में मौसम बदला-बदला नजर आया। भिवानी और सिरसा में सुबह बारिश हुई, वहीं फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और नारनौल (महेंद्रगढ़) में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। खास बात यह है कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर आंधी की भी संभावना है।

HAU हिसार के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, डाल्टागंज होते हुए दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं हरियाणा के मौसम को लगातार प्रभावित कर रही हैं। राज्य में 16 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.