Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन  बनाए जाने पर जतिंदर पाल मल्होत्रा को रेवा संस्था ने दी बधाई

Chandigarh, 15 July

 चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र को समर्पित एवं एकमात्र पंजीकृत संस्था रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन- रेवा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा प्रधान भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ को प्रशासक सलाहकार परिषद चंडीगढ़ की शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन  मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें वधाई दी है। संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रधान वी. 

बी. कपिल की अध्यक्षता में मल्होत्रा से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया  कि हमारे स्कूल कम फीस के साथ गरीब पददलित परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। और रेवा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर पूर्णतया प्रयासरत है। समय-समय पर  प्रशासन के उच्च अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के निदान के लिए संघर्ष कर रही है ।

राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत सभी स्कूलों की मान्यता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जतिंदर पाल मल्होत्रा  को प्रशासक सलाहकार परिषद चंडीगढ़ की शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन बनाए जाने पर स्कूलों के संचालकों में खुशी की लहर है और सभी स्कूल संचालकों को पूर्ण विश्वास है कि जतिंदर पाल मल्होत्रा के आने से स्कूलों की लम्बे समय से चल रही समस्याओं से उन्हें अवश्य राहत मिलेगी। मल्होत्रा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को आ रही समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। यहां काबिले जिक्र है कि  शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुए स्कूलों की मान्यता पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मल्होत्रा ने सभी स्कूल संचालकों को कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाने, शिक्षा का स्तर उन्नत करने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने की पुरजोर कोशिश करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.