हरियाणा | हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार सुबह से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों – करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत – में 11 बजे तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अब तक हरियाणा के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बरसात दर्ज हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 123.3 मिमी है। इस हिसाब से अब तक 39 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
आने वाले दिनों में कहां होगी बारिश?
- 17 जुलाई को: पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार में भारी बारिश की संभावना, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश।
- 18 जुलाई को: गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, अंबाला, कैथल, सिरसा सहित कई जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं।
- 19 जुलाई को: अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में बारिश का अनुमान, जबकि अन्य जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार 19 जुलाई तक हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।