Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले..जयराम का दर्द जायज, लेकिन कांग्रेस नहीं करती राजनीति

Shimla, Sanju –हिमाचल प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदा के चलते जल शक्ति विभाग को अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जिसमें अकेले सिराज विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की क्षति आंकी गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को शिमला में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी ला रही है। जल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार से भी आपदा राहत के लिए सहयोग की आवश्यकता जताई।


डिप्टी सीएम ने कहा कि मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है और वहां हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर इसी क्षेत्र से आते हैं, उनका दर्द जायज है, लेकिन कांग्रेस इस आपदा को लेकर कोई राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहती। हमारी प्राथमिकता हर प्रभावित क्षेत्र तक सहायता पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी दल के विधायक का क्षेत्र हो।”

कांग्रेस संगठन गठन में अब और देरी नहीं होनी चाहिए: अग्निहोत्री

कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान को अब संगठन का गठन शीघ्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मज़बूती पार्टी की प्राथमिकता है और देरी अब उचित नहीं है।

HRTC कर्मियों की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन

HRTC चालकों और परिचालकों की लंबित देनदारियों पर भी उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चालकों व परिचालकों को समय पर वेतन और पेंशन दी जा रही है, लेकिन कुछ वित्तीय विषय लंबित हैं। “इन मुद्दों को HRTC प्रबंधन से बातचीत कर सुलझाया जाएगा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.