Shimla, Sanju
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने लंबित वित्तीय देनदारियों के समाधान न होने पर 1 अगस्त से केवल 8 घंटे की ड्यूटी करने का ऐलान किया है। यूनियन और HRTC प्रबंधन के बीच बीते दिन हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी, लेकिन नाइट ओवरटाइम, चिकित्सा भत्ता, डीए और एरियर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका।
यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि बीते पांच वर्षों से लगभग 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम भुगतान लंबित है, और पेंशनधारकों को भी समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से वार्ता नहीं होती और समाधान नहीं निकलता, तो 1 अगस्त से राज्यभर के HRTC कर्मचारी निर्धारित 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे।आज शिमला के पुराने बस अड्डे में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपने रुख पर अडिग रहने का ऐलान किया।