Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खन्ना में नवजात की मौत : ड्यूटी पर थी डॉक्टर, फिर कैसे हुई लापरवाही?

खन्ना | खन्ना सिविल अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. कविता ड्यूटी पर होने के बावजूद अस्पताल से बिना सूचना के चली गई थीं। जब इमरजेंसी में एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन की जरूरत पड़ी, तो SMO ने उन्हें कई बार फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। नतीजतन, नवजात को नहीं बचाया जा सका। हालांकि SMO ने ऑपरेशन कर मां की जान जरूर बचा ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और डॉ. कविता को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। मंत्री ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आ चुकी थीं और कई बार चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन इस बार की लापरवाही को उन्होंने “सिर्फ गलती नहीं, अपराध” करार दिया।

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सस्पेंशन के बाद भी कार्रवाई रुकेगी नहीं। डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने और केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सख्त और उदाहरणीय सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.