Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रीजीजू का वार : “लक्ष्मण रेखा लांघी, तो लंका जैसी हालत हुई”

नई दिल्ली | संसद में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बहस की शुरुआत होते ही सियासी पारा चढ़ गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब पड़ोसी देश ने भारत की खींची लाल रेखा पार की, तो उसके आतंकवादी शिविरों को “आग का सामना करना पड़ा”।

रीजीजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत की सीमा लांघी, तो उसके आतंकी शिविर जल उठे।”

राजनाथ सिंह पेश करेंगे ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

इस विशेष चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी संसद के पटल पर रखेंगे। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिया गया था।

ट्रंप के दावे पर विपक्ष का पलटवार संभव

इस दौरान विपक्ष अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध रोकने के लिए मध्यस्थता की और संघर्षविराम के लिए दोनों देशों को राजी किया।

भारत का जवाब- संघर्षविराम हमारी शर्तों पर

सरकार की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि संघर्षविराम पाकिस्तान की मांग पर नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर की सीधी बातचीत के बाद भारत की रणनीतिक शर्तों पर हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.