Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांवों को करोड़ों की सौगात, 15 अगस्त से बदलेगा सरकारी इलाज

शाहाबाद | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव ढंगाली, डीग, बीड कालवा और धनानी में विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए कुल 84 लाख से ज्यादा की घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने गांव डीग में ₹6.38 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी और बताया कि 15 अगस्त से प्रदेश के 10 सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी।

सीएम सैनी ने ऐलान किया कि गांव ढंगाली को स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए ₹55.41 लाख, बीड कालवा को ₹52.64 लाख और धनानी को पाइपलाइन के लिए ₹27.15 लाख दिए जाएंगे। सभी दौरे किए गए गांवों को 21-21 लाख की ग्रांट भी दी गई।

सस्ते इलाज का वादा, 15 अगस्त से नई शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जहां हर बीमारी का इलाज कम कीमत पर मिलेगा। हर जिले में ऐसे अस्पताल स्थापित करने की योजना है।

1 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा प्लॉट और कागज

सीएम सैनी ने घोषणा की कि अंत्योदय योजना के तहत 1 लाख वंचित परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे और रजिस्ट्री के कागज भी सौंपे जाएंगे। योजना के अगले चरण में चयन की प्रक्रिया जारी है।

किसानों के लिए बड़ी राहत: दो नई ऑयल मिलों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहाबाद में सूरजमुखी ऑयल मिल और रेवाड़ी में सरसों ऑयल मिल लगाई जाएगी, जिससे किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिलेगा।

20 साल से रह रहे ग्रामीणों को मालिकाना हक

सीएम सैनी ने बताया कि जिन ग्रामीणों ने पंचायती जमीन पर 20 साल से अधिक समय से मकान बना रखा है, वे अब 500 वर्ग गज तक की रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पहली किश्त भी जारी की जा चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.