रेवाड़ी | रेवाड़ी में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भाड़ावास रोड पर 10 वर्षीय रिशु की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रिशु अपने ताऊ के साथ सगाई कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ।
परिवार ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बहने से उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और चाइनीज मांझा बेचने वालों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने तीन जगहों पर छापेमारी कर अशोक, प्रकाश, त्रिवेंद्र और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शिकायत नहीं दी है, फिर भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी है।