Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटेन में छाएंगे भारतीय गहने? नए समझौते से बड़ा एक्सपोर्ट धमाका तय

नई दिल्ली | भारत और ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने देश के आभूषण कारोबार को नई उड़ान देने का रास्ता खोल दिया है। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) के कार्यकारी निदेशक सब्यसाची रे के मुताबिक, इस समझौते से भारतीय ज्वैलरी इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिलेगा और ब्रिटेन को एक्सपोर्ट अगले दो साल में 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

व्यापार में बड़ा उछाल संभव

वर्तमान में भारत हर साल लगभग 941 मिलियन डॉलर के रत्न और आभूषण UK को भेजता है, जबकि वहां से 2.7 अरब डॉलर का आयात करता है। FTA लागू होने के बाद इस क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार 6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसका सीधा असर लाखों कारीगरों और ज्वैलरी एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा।

ब्रिटेन में इंडियन ज्वैलरी की भारी मांग

रे ने बताया कि ब्रिटेन में बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई मूल के लोग रहते हैं, जो भारतीय पारंपरिक गहनों के बड़े खरीदार हैं। इसी मांग को देखते हुए मालाबार गोल्ड और कल्याण ज्वैलर्स जैसे बड़े भारतीय ब्रांड्स ने UK में अपने स्टोर भी खोल लिए हैं।

हांगकांग-चीन को टक्कर देंगे भारतीय कारोबारी

FTA के तहत आयात शुल्क शून्य हो जाने से भारत के कारोबारी अब हांगकांग और चीन के मुकाबले सीधे मुकाबले में होंगे। खासतौर पर चांदी के गहनों के निर्यात में भारत की पकड़ मजबूत होगी, क्योंकि अभी इस सेगमेंट में भारत की हिस्सेदारी बेहद कम है, जबकि UK में इसकी डिमांड जबरदस्त है।

सिर्फ ज्वैलरी नहीं, कपड़ा और जूते भी चमकेंगे

विशेषज्ञों का मानना है कि FTA का असर सिर्फ आभूषणों तक सीमित नहीं रहेगा। कपड़ा और फुटवियर इंडस्ट्री को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। इससे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर में नई जान आएगी।

अमेरिका से भी व्यापार समझौते की उम्मीद

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर भी GJEPC के सब्यसाची रे ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ समझौता बातचीत के दौर में है और भारत सरकार एक व्यापक और पारदर्शी समझौते की दिशा में अग्रसर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.