Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डाक सेवाओं में तकनीकी क्रांति: कल से लागू होगा एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर

Hamirpur, 3 August

भारतीय डाक विभाग उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुविधा के लिए विकसित किए गए एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) सॉफ्टवेयर को सोमवार से देशभर में लागू करने जा रहा है। इस अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का निर्माण डाक विभाग के सीईपीटी मैसूर केंद्र में किया गया है।

कुछ स्थानों पर इसका ट्रायल पहले ही शुरू हो चुका था, लेकिन अब पूरे देश के 1.65 लाख डाकघरों और हमीरपुर मंडल के 377 डाकघरों में यह सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध होगी। यह पहल इंडिया पोस्ट आईटी 2.0 ढांचे के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य डाक सेवाओं को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी बनाना है, खासतौर पर ई-कॉमर्स पार्सल डिलीवरी क्षेत्र में।

APT सॉफ्टवेयर की खासियतें –

  • सेल्फ सर्विस ऐप और पोर्टल: ग्राहक घर बैठे ही आर्टिकल बुक कर सकेंगे।
  • यूपीआई भुगतान सुविधा: डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
  • ट्रैक एंड ट्रेस: अब ग्राहक रियल टाइम में अपने पार्सल की लोकेशन देख पाएंगे।
  • सुदृढ़ एसएमएस अलर्ट: डिस्पैच और डिलीवरी की जानकारी समय-समय पर मिलेगी।

हमीरपुर मंडल की प्रवर अधीक्षक पवनजोत कौर ने बताया कि यह तकनीकीकरण का दूसरा चरण है, जिससे डाक सेवाओं की गति और पारदर्शिता में बड़ा सुधार होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.