6 अगस्त, 2025
अनुभवी वेस्टइंडीज़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने बुधवार, 6 अगस्त को मुंबई में प्रतिष्ठित प्रो गोविंदा लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया। जमैका से ताल्लुक रखने वाले इस स्टार क्रिकेटर ने बतौर ब्रांड एंबेसडर समारोह में भाग लिया। इस आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गेल को बेहद स्टाइलिश पोशाक में देखा जा सकता है।
प्रो गोविंदा लीग सीज़न 3 की टीमों की नीलामी जुलाई के पहले सप्ताह में संपन्न हुई थी। क्रिस गेल की मौजूदगी ने इस घरेलू प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया है, और उम्मीद की जा रही है कि अब इसकी लोकप्रियता भारत के बाहर भी बढ़ेगी।यह टूर्नामेंट अपनी आकर्षक पुरस्कार राशि को लेकर भी चर्चा में है। विजेता टीम को ₹75 लाख, उपविजेता को ₹50 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹25 लाख की इनामी राशि दी जाएगी