6 अगस्त, 2025
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टॉलीवुड के मेगास्टार जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का निर्देशन कर रहे हैं अयान मुखर्जी, जबकि फिल्म को प्रोड्यूस किया है आदित्य चोपड़ा ने।
फिल्म 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट नजदीक आते ही फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज़ तेज़ हो गई हैं।
इसी कड़ी में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक जबरदस्त अपडेट शेयर किया है। हाल ही में उन्होंने ‘वॉर 2’ के धमाकेदार गाने सलाम अनाली की झलक दी है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ डांस करते नज़र आएंगे।फिल्म की टीम ने ऐलान किया है कि इस गाने से जुड़ा खास अपडेट कल जारी किया जाएगा, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।