Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में FIR और आपदा राहत पर गरजे जयराम ठाकुर..विधानसभा सत्र में घेरेगी भाजपा सरकार को

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में सराज क्षेत्र के लोगों पर दर्ज एफआईआर और आपदा प्रभावितों की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के अड़ियल रवैये के खिलाफ लोगों ने विरोध दर्ज कराया था, जिसे अब तिरंगे झंडे के अपमान के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल चार लोगों पर इस गंभीर आरोप को किस आधार पर लगाया गया, जबकि उपलब्ध वीडियो फुटेज में ऐसा कोई दृश्य नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान तब होता है जब कोई जानबूझकर ऐसा करे। यहां तो लोग सरकार की जिद के खिलाफ आवाज उठा रहे थे.

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक भेदभाव के तहत सराज क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने पूछा कि जब किन्नौर में आपदा आई थी, तब वहां के संस्थान क्यों नहीं हटाए गए? केवल इसलिए कि सराज नेता प्रतिपक्ष का क्षेत्र है, वहां से संस्थान शिफ्ट करने का फैसला गलत राजनीति का हिस्सा है।उन्होंने यह भी कहा कि थुनाग के वाणिकी महाविद्यालय के लिए जमीन और बजट उनकी सरकार ने ही स्वीकृत किया था, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार इस संस्थान को यहां से हटाने की कोशिश कर रही है, जो कि क्षेत्र के छात्रों के साथ अन्याय है।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए और आपदा प्रभावितों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाए, न कि राजनीतिक द्वेष की भावना से काम किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.