Dharamshala, Rahul
मानसून की तेज़ बारिश का असर कांगड़ा ज़िले में साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। बीते रोज़ भारी बारिश के चलते नेशनल हाइवे-154 पर भाली स्टेशन के पास भीषण भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
इस दौरान कई वाहन मलबे में फंस गए और हालात इतने गंभीर हो गए कि कांगड़ा पुलिस को शाहपुर और गग्गल में नाके लगाकर ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ा। रात भर चले राहत कार्य के बाद ही आज सुबह जाकर मलबा हटाया जा सका और हाईवे को फिर से खोला गया।गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
अदिति सिंह ASP-पुलिस ने रात भर मेहनत कर ट्रैफिक को डाइवर्ट किया। लोगों से अपील है कि बारिश के इन दिनों में अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि रास्तों की सुरक्षा को लेकर कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।
प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि जब तक जरूरी न हो, यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।