Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले मांगे नहीं हुई पूरी तो आत्मदाह करेंगे दृष्टिहीन

Shimla, 6 August


652 दिन से शिमला में धरने पर बैठे दृष्टिहीनों ने अब सरकार से आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। दृष्टिहीनों ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर मॉनसून सत्र से पहले बैकलॉग कोटे की भर्तियों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 19 अगस्त को विधानसभा के बाहर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, और वे आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इतना ही नहीं, वे दिल्ली जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर सुक्खू सरकार की शिकायत भी करेंगे।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान दृष्टिहीन जन संगठन के सदस्य पंकज ठाकुर ने कहा कि अब उनके पास आत्मदाह और आमरण अनशन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उनका कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते वे ‘मरता क्या न करता’ की स्थिति में पहुंच गए हैं।विभिन्न विभागों में दृष्टिहीन कोटे के पद सालों से खाली पड़े हैं, लेकिन बार-बार बैठकों और आश्वासनों के बावजूद सरकार भर्तियों को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है। संगठन की मांग है कि एकमुश्त बैकलॉग भर्तियां की जाएं ताकि लंबे समय से लटकी समस्याओं का समाधान हो सके।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हिमाचल सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे दिल्ली जाकर कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी से मिलकर राज्य सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करेंगे।

पंकज ठाकुर, सदस्य, दृष्टिहीन जन संगठन, हिमाचल प्रदेश

अब हमारे पास आत्मदाह और आमरण अनशन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर मॉनसून सत्र से पहले भर्तियों पर फैसला नहीं हुआ तो 19 अगस्त को विधानसभा के बाहर बड़ा कदम उठाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.