Facebook-f Youtube X-twitter

NH-44 पर मौत का राज़ 10 महीने बाद बेनकाब: रोडवेज ड्राइवर निकला कातिल

सोनीपत | करीब 10 महीने पहले NH-44 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने रोडवेज बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव काटी निवासी तोख राज के रूप में हुई है, जो रेवाड़ी डिपो की रोडवेज बस चला रहा था।

कैसे हुआ हादसा?

20 अक्टूबर 2024 की रात, पानीपत के रहने वाले प्रवीण और दीपक NH-44 पर बुलेट से जा रहे थे। दोनों फ्लिपकार्ट में काम करते थे। जब वे काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

ACP ऋषिकांत ने बताया कि घटनास्थल से कांच का टुकड़ा और पेंट का निशान मिला था। CCTV फुटेज खंगालने पर उस रात करीब 10 रोडवेज बसें उस रास्ते से गुज़री थीं। जांच में एक बस के पेंट और बुलेट पर मिले पेंट का रंग और पैटर्न एक जैसे पाए गए। इसे फॉरेंसिक लैब में भेजा गया, जहां पुष्टि हो गई कि टक्कर इसी बस से हुई थी।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर रेवाड़ी डिपो की बस की पहचान की और आरोपी ड्राइवर तोख राज को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.